फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे स्टेशन दादरी पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके मद्देनजर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


जांच अभियान के दौरान दादरी रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय क्षेत्रों में भी संदिग्ध लोगों और लावारिस वस्तुओं की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों ने यात्रियों से सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को देने की सलाह दी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें