फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ रूट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसीपी ने एनएच-91 पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच-91 पर भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, आपातकालीन व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी इस प्रकार संचालित किया जाए कि आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी हरसंभव सहायता करें। निरीक्षण के दौरान एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत, कोतवाली बादलपुर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बादलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें