नोएडा। दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) मार्ग को मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम जल्द पूरा करने की मांग की गई है। कोनरवा अध्यक्ष डॉ पीएस जैन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखते हुए कहा कि यह मार्ग कालिंदी कुंज पर लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाएगा। वर्तमान में दिल्ली-फरीदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के लिए कालिंदी कुंज से गुजरना पड़ता है। यहां दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है। नोएडा से फरीदाबाद या दिल्ली आने-जाने वाले दोनों तरफ से जाम का सामना करते हैं। ब्यूरो