फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-46 में सुरक्षा एजेंसी बदली, अब ग्रीन बेल्ट सुधार पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई आरडब्ल्यूए ने जर्जर सड़कों, नालियों और सामुदायिक केंद्र को लेकर प्राधिकरण को लिखा पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 46 की नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेक्टर की जर्जर सड़कों व नालियों को दुरूस्त करने से लेकर सामुदायिक केंद्र के जीर्णोद्धार कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-46 में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टीसी गौड़ ने बताया कि संवाद से पूर्व जीबीएम बुलाई गई, जहां बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सेक्टरवासियों ने पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की ओर से सामुदायिक केंद्र में अनाधिकृत रूप से ताला लगाने का विरोध कर इसे जल्द खुलवाने की मांग रखी। इसके अलावा सेक्टरवासियों ने कहा कि सेक्टर में पिछले कुछ समय से सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं थी, जिसके बाद एजेंसी में बदलाव किया गया। इसके अलावा सेक्टर की सड़कें लंबे समय से खराब पड़ी हुई हैं। इससे सेक्टर की गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, जिन्हें हाल ही में बदला गया है। लेकिन अभी सेक्टर की ग्रीन बेल्ट की स्थिति सबसे ज्यादा बदहाल है, जहां लोगों ने उस पर या तो अतिक्रमण कर रखा है या फिर उसमें गंदगी का अंबार लगा हैं। जिसको लेकर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर इस समस्या के निस्तारण की मांग की गई है।
विज्ञापन

बोले लोग -
सेक्टर की ग्रीन बेल्ट की स्थिति काफी खराब है, जिसको लेकर प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। -टीसी गौड़
सड़कें काफी जर्जर हैं, जिसके चलते सेक्टर के बुजुर्गों, महिलाओं को आवागमन में परेशानी होती है। -अरुण कुमार भाटिया
पहले की सुरक्षा एजेंसी में अनियमितताएं थीं, जिसके बाद उसे आरडब्ल्यूए की ओर से बदला गया है। -राजीव अग्रवाल
नालियां पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर भी भर रहा है। -ओमकार सिंह चौहान
हमारे सेक्टर में मोबाइल नेटवर्क की भी कई बार समस्या देखने को मिलती है, इसे दूर होना चाहिए। -एके सभरवाल
पहले सफाई व्यवस्था सही नहीं थी, लेकिन नई टीम के आने के बाद सुधार होने की आस है। -नरेश कुच्छल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें