फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग मिली तो झगड़े और विवाद से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीटीएच में 2 हजार से अधिक फ्लैट मालिकों को आवंटन, विवाद कम होने की उम्मीद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स (सीपीटीएच) में पार्किंग आवंटन के पहले चरण के पूरा होने के बाद 2 हजार से अधिक फ्लैट मालिकों को राहत मिली है। लंबे समय से पार्किंग को लेकर बनी अनिश्चितता और वाहन खड़ा करने की जगह को लेकर होने वाले विवादों के बीच निर्धारित पार्किंग मिलने से निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सोसाइटी में पार्किंग को लेकर अक्सर वाहन खड़ा करने की जगह, दूसरे के स्थान पर वाहन लगाने और पार्किंग की पहचान को लेकर कहासुनी की स्थिति बन जाती थी। कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर निवासियों के बीच विवाद भी सामने आते थे। ऐसे में निर्धारित पार्किंग मिलने के बाद इस तरह के विवादों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब एक माह चली आवंटन प्रक्रिया के दौरान निवासियों की समस्याओं और आपत्तियों को भी सुना गया। उपलब्ध पार्किंग के आधार पर समाधान निकालने का प्रयास किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में टावर प्रतिनिधियों ने निवासियों और पार्किंग आवंटन टीम के बीच समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीटीएच एएओए के महासचिव एडवोकेट मृदुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्किंग आवंटन का उद्देश्य केवल जगह निर्धारित करना नहीं, बल्कि सोसायटी में पार्किंग को लेकर होने वाली रोजाना की परेशानी और आपसी विवाद को कम करना भी है। करीब एक माह चली प्रक्रिया में पार्किंग आवंटन टीम के प्रमुख अमित शुक्ला के नेतृत्व में सुजीत कुमार, अजय भान, पवन दुग्गल, राजेश सिन्हा, तनवीर इमाम, मोहित कुमार और पंकज मिश्रा समेत टीम के सदस्यों ने लगातार काम किया। अब शेष फ्लैट मालिकों को पार्किंग आवंटन का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें