फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7.8 करोड़ से होगी सेक्टर-71 अंडरपास की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीआरआरआई की रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण ने बनाई कार्य योजना, सड़क की दोनों परतें नई बिछाई जाएंगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-51 होशियारपुर व सेक्टर-71 के बीच बने अंडरपास में बनी सड़क पर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) की जांच रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को मिल गई है। सड़क टूटने, उखड़ने और सतह बराबर न होने को लेकर प्राधिकरण ने 19 अगस्त को जांच के लिए सीआरआरआई की टीम बुलाई थी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक जांच में मौजूदा सड़क पर रिपोर्ट आई है। इसमें बिटुमिन की कमी होने, सतह खुरदरी होने और समतल न होने के तथ्य निकले हैं। इसके साथ ही सीआरआरआई ने आगे सड़क मरम्मत के लिए दोनों परतें उखड़वाकर नई बिछाने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राधिकरण ने योजना बनाकर निर्माण एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण एजेंसियों से 26 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
सेक्टर-71 चौराहे पर जाम लगता था, इसे दूर करने के लिए 2019 में अंडरपास का प्रस्ताव तैयार कर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण शुरू करवाया था। करीब 59.68 करोड़ रुपये की लागत से यहां 1080 मीटर का 6 लेन अंडरपास नवंबर-2021 में बनकर तैयार हुआ था। अंडरपास खोले जाने के बाद 2024 में अंडरपास की दोनों सड़क की रिसर्फेसिंग हुई थी। इसके बाद फिर सड़क टूट गई और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि सीआरआरआई ने अपने सुझाव मौजूदा सड़क की दोनों परतों को लेकर दिया है। सतह कंक्रीट की बनी हुई है इसमें जो दरारें हैं उनको गहराई से भरने के लिए कहा गया है। फिर ऊपर की बिटुमिन (डामर) व गिट्टी की जो परत है उसे पूरी तरह से हटवाकर नई बिछवाई जाएगी। इस काम में करीब 7 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। काम शुरू होने के बाद तीन महीने में पूरा करने का समय निर्माण एजेंसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन

चालकों को ध्वस्त सड़क से हो रही परेशानी-

अंडरपास की सड़क पिछले कई महीनों से ध्वस्त पड़ी हुई है। इस सड़क से ग्रेनो वेस्ट समेत 100 एक्स, 73, 122, सर्फाबाद, बसई, बहलोलपुर समेत अन्य गांव का ट्रैफिक निकलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें