फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट शुरू होते ही 400 बेड का होगा सेक्टर-39 कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित नोएडा कोविड अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 400 बेड करने का जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन तैयारी कर रहे हैँ। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन मेडिकल प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को डीएम सुहास एलवाई ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। अनुमान है कि रविवार तक प्लांट शुरू हो सकेगा। हालांकि, प्लांट में ऑक्सीजन बनाने के लिए प्रतिदिन साढ़े आठ टन लिक्विड जुटाना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। दो कंपनियों ने उन्हें लिक्विड पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि सेक्टर-39 कोविड अस्पताल में 240 बिस्तरों पर इलाज की सुविधा है। यहां 168 बिस्तर ऑक्सीजन व आइसीयू के हैं। प्लांट शुरू होते ही सौ बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। अस्पताल को प्रतिदिन मरीजों के लिए 600 ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ती है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना पड़ता था।
इस कारण अधिक संख्या में मरीज नहीं भर्ती हो पा रहे थे। शुक्रवार को सीमा ग्रुप के सहयोग से अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करा दिया गया है, बिस्तरों तक आक्सीजन आपूर्ति की भी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्लांट के टैंक की क्षमता साढ़े आठ टन है। इससे प्रतिदिन एक हजार जंबो सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन की आपूर्ति वार्डों में की जा सकेगी। प्लांट के शुरू होते ही अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी 400 कर दी जाएगी। प्लांट से सिर्फ सेक्टर-39 कोविड अस्पताल को ही आक्सीजन आपूर्ति होगी। चिकित्सकों को सिलिंडरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कंपनी देगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें
नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी ने भी प्रशासन को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें देने का भरोसा दिया है। जल्द ही जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर कर लिया जाएगा। वहीं, दो दिन पहले ही केंट कंपनी ने भी कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेटर दिया है। यह जनरेटर 25 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाकर मरीजों तक पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें