फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में दाखिले को लेकर दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीयू में दाखिले को लेकर दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 जून को
विज्ञापन

8200 से अधिक पंजीकरण, 1900 अभ्यर्थियों को भेजे गए काउंसलिंग कॉल लेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए लगभग 8200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिससे जीबीयू के प्रति छात्रों का बढ़ता रुझान दिखाई दे रहा है। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत पांच जून को 650 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन

अब विवि की ओर से दूसरे चरण की काउंसलिंग-सह-प्रवेश प्रक्रिया 25 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों की पात्रता रखने वाले करीब 1900 अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीएससी फोरेंसिक साइंस जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता सीमा 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के अंतर्गत बीएससी-बीएड, बीकॉम-बीएड और बीए-बीएड पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग भी 25 जून को ही आयोजित की जाएगी। इसके लिए वैध एनसीईटी स्कोर वाले लगभग 320 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके अलावा उच्च शिक्षा और शोध में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भी अच्छी खबर है। विवि ने पीएचडी, बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी, एक वर्षीय एलएलएम और एमएससी न्यूक्लियर साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी, मेरिट सूची, काउंसलिंग कार्यक्रम और अन्य अधिसूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल का अवलोकन करते रहें। बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों और आगामी काउंसलिंग कार्यक्रमों को देखते हुए इस वर्ष जीबीयू में दाखिले को लेकर छात्रों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें