फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप आज से

Fri, 10 Oct 2025 06:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एसोसिएशन की ओर से 11 से 12 अक्टूबर तक दूसरी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में क्वाड, टॉय इनलाइन और इनलाइन स्केट बालक व बालिका वर्ग कैटेगरी में अंडर-6 से लेकर अंडर-16 और 16 साल से ऊपर तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें