फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5558 छात्रों को सीट आवंटित, 3840 का दाखिला और 2400 को सिर्फ योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
5558 छात्रों को सीट आवंटित, 3840 का दाखिला और 2400 को सिर्फ योजना का लाभ
विज्ञापन

आरटीई के तहत दाखिला मिलने वाले छात्रों के अकाउंट में आएंगे पांच-पांच हजार रुपये

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पिछले सत्र में 5558 छात्रों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित हुई। स्कूलों की मनमानी की वजह से सिर्फ 3840 छात्रों को दाखिला मिला पाया और कॉपी, बैग खरीदने के लिए मिलने वाली पांच हजार रुपये योजना का लाभ सिर्फ 2400 छात्रों को ही मिला। हाल ही में छात्रों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि अन्य छात्र अभी भी पैसा आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बार शिक्षा विभाग का दावा है कि चारों चरण के बाद दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये सत्र खत्म होने के बाद मिलेंगे।
निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं। जिले में करीब 1200 स्कूलों में 16516 सीटें आरक्षित हैं। हालांकि इस सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में आरक्षित सीटों का आंकड़ा थोड़ा कम हो गया है। इसके पीछे शिक्षा विभाग कुछ स्कूलों का बंद होना बता रहा है।
विज्ञापन


कॉपी पेंसिल और बैग के लिए मिलते हैं पैसे
छात्रों को कॉपी, पेंसिल, बैग समेत जरूरी चीजें खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मिले हैं। इसके साथ ही, इन छात्रों की फीस सरकार की ओर से स्कूलों को दी जाती है। इसके बावजूद भी स्कूल आरटीई के तहत स्कूल आवंटित होने वाले छात्रों को दाखिला देने में आनाकानी करते हैं। इस बार पहले चरण में 2563, दूसरे चरण में 1561 और तीसरे चरण में 602 छात्रों को सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन

-
दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये मिलते हैं। पिछले सत्र के 2400 छात्रों को इसका लाभ मिला। इस सत्र में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।
-राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें