फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झाड़फूंक में तलाशा समाधान, लापरवाही में चली गई जान

Fri, 10 Oct 2025 11:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बढ़ापुर के गांव मुकंदपुर राजमल के सर्पदंश से मरने वाले विक्की का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बढ़ापुर। मुकंदपुर राजमल निवासी विक्की सिंह (35) पुत्र भरतू की अंधविश्वास में जान चली गई। सांप के डसने के बाद परिजन उसे दो दिन तक झाड़-फूंक करने वालों के पास ले जाते रहे। जब वे अस्पताल लाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विक्की सिंह बुधवार की दोपहर मौजा विजयपुर के पास अपनी गन्ने की फसल देखने व घास लेने गया था। वहां उसके पैर में सांप ने डस लिया। विक्की ने घर आकर परिजनों कोबताया तो वे उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर उसको एक के बाद दूसरे झाड़-फूंक करने वालों से उपचार दिलाया गया पर बात नहीं बनी। कोई लाभ नहीं होता देख किसी की सलाह पर बृहस्पतिवार को परिजन गंभीर हालत में उसे बिजनौर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने विक्की सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल अस्पताल बिजनौर के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरा ने बताया सांप के डसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर पीड़ित को नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाएं। सर्पदंश का एकमात्र उपचार एंटी स्नेक वेनम है। उधर, विक्की की मौत से उसके परिजनों व गांव में शोक छा गया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें