फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ पर ग्रामीणों को कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव बावला के ग्रामीणों को बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा शिकायतें नहीं सुनने और उन्हें डरा धमकाकर कार्यालय से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। इस बारे में जब पत्रकार ने सवाल किए तो एसडीओ झल्ला गए। वहीं, इस मामले में बिजली विभाग के एक्सईएन और तावडू एसडीएम ने संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन

बावला निवासी सिराजुद्दीन, आबिद सरपंच, जावेद जुबेर चेयरमैन, यूनुस, नाजर आदि ने बताया कि सोमवार दोपहर को उनके गांव में सिराजुद्दीन के घर पर विजिलेंस पुलिस के 2 जवान पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सिराजुद्दीन पर 2016 में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिराजुद्दीन का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद वह सरपंच और लोगों के साथ लेकर तावडू बिजली कार्यालय में एसडीओ से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने एसडीओ के सामने बात रखनी चाही तो एसडीओ देशदीप हंशु उन पर झल्ला गए और उनसे गाली गलौज कर कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। एसडीओ से जब इस बारे में अमर उजाला पत्रकार ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने पत्रकार पर भी झल्लाते हुए कहा कि मेरा व्यवहार इसी तरह का है। आपको जो लिखना हो लिख दो। वहीं, इस बारे में बिजली विभाग के एक्सईएन शिवराज सिंह व तावडू एसडीएम ब्रह्मप्रकाश का कहना है कि किसी अधिकारी को इस तरह का दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। वह जल्द ही इस बारे में संज्ञान लेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वह भी जल्द इस मामले में जिला उपायुक्त और एसडीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें