फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में कृषि कानूनों के फायदे नहीं बता पाए पीएमः किसान नेता

विज्ञापन
महापंचायत कमेटी के सदस्य - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले के सुन्हेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महापंचायत समन्वय कमेटी के सदस्य मौलाना अरशद मीलखेड़ला, रशीद एडवोकेट, फारुख अब्दुल्ला एडवोकेट आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कृषि कानूनों को अच्छा बताया, लेकिन ये नहीं बता पाए कि इससे फायदा क्या होंगे। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नए कृषि कानूनों को लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक धरने जारी रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, किसान नेता रविवार को हुई महापंचायत की कामयाबी से काफी खुश नजर आए। उन्होंने महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों, किसान नेताओं और राजनैतिक लोगों का आभार जताया। किसान नेताओं ने कहा कि महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों ने पहुंचकर दिखा दिया कि वे भी कृषि कानूनों खिलाफ हैं। महापंचायत में किसान नेताओं ने कृषि कानूनों की खामियां लोगों को बताईं। महापंचायत के बाद मेवात सहित अन्य जगहों पर चल रहे धरनों को मजबूती मिलेगी। किसान नेताओं ने कहा कि जल्द ही सुन्हेड़ा बॉर्डर पर किसानों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें