फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनसुनवाई में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें

सार

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। नागरिकों ने अवैध कब्जा, जमीन, चोरी और निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रस्तुत कीं। प्रशासन ने तुरंत समाधान और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा(संवाद)। सेक्टर-27 स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर न्यायिक वेद प्रकाश पांडेय ने शिकायतें सुनीं और सभी के निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

सुबह की पहली शिकायतें सर्फाबाद में अवैध कब्जा और आरसी से जुड़ी समस्या के संबंध में आईं। इसके अलावा, सेक्टर-12 में कृपा ऑरफनेज में रहने वाली 23 वर्षीय भारती ने अपनी मां की जमीन अपने नाम कराने की प्रक्रिया में मदद मांगी। चोरी और घर में तोड़फोड़ की शिकायतें सेक्टर-22 से आईं, जबकि सीपेज और निर्माण संबंधी समस्याओं के लिए भी महिलाएं उपस्थित हुईं। व्यवसाय और शास्त्र लाइसेंस से जुड़े मामलों के लिए भी पहुंचे। इस दौरान पुराने मामलों समेत कुल 8 शिकायतें आईं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें