फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोने के असली कंगन बदलकर फर्जी गहने सौंपने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-गहने पर नकली हॉलमार्किंग व एचयूआईडी लगाने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर आए दंपती ने असली सोने के कंगन बदलकर नकली कंगन थमा दिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ज्वेलरी दुकान के मालिक ने पुलिस से शिकायत की है। जगत फार्म मार्केट स्थित राधा गोविंद ज्वेलरी के मालिक संजय वर्मा ने बताया कि 7 अक्तूबर को गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के असली सोने के कंगन खरीदे। इससे दुकान मालिक का गुरमीत सिंह पर विश्वास बन गया। इसी विश्वास का लाभ उठाते हुए 12 अक्तूबर को गुरमीत सिंह अपनी पत्नी बताकर एक महिला के साथ दुकान पर पहुंचा और उन कंगनों को बदलने का अनुरोध किया। उसने बदले में एक सोने का सिक्का और कुछ अन्य गहने दिखाए। सामान्य प्रक्रिया के तहत दुकान मालिक ने कंगन वापस ले लिए, लेकिन बाद में शक होने पर जांच की गई, तो वे पूरी तरह नकली निकले।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि आरोपियों ने नकली कंगन दिए। उन पर हॉलमार्किंग और एचयूआईडी नंबर तक फर्जी तरीके से अंकित किए थे, जिससे उनके असली होने का धोखा हो सके। गुरमीत सिंह से संपर्क साधने के सभी प्रयास विफल रहे। घटना की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग दुकान में सुरक्षित है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें