फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान के विवाद में कंपनी कर्मी को धमकी, दूसरी जगह मारपीट कर सामान फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-152 में 45 लाख रुपये बकाया होने का आरोप
विज्ञापन

- गढ़ी चौखंडी में दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में दुकान से जुड़े विवादों में अभद्रता, जान से मारने की धमकी और मारपीट के मामले सामने आए हैं। सेक्टर-152 की व्यावसायिक परियोजना में बकाया भुगतान मांगने पर कंपनी कर्मी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, गढ़ी चौखंडी में मारपीट कर दुकान का सामान बाहर फेंकने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेक्टर-152 स्थित किंगहुड ड्राइव परियोजना में एक दुकान खरीदने वाले शफी अनवर पर करीब 45 लाख रुपये बकाया होने का आरोप है। सेक्टर-135 स्थित एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत विपिन लखीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने वर्ष 2018 में परियोजना शुरू की थी। शफी अनवर ने एक दुकान 72 लाख 30 हजार रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि उन्होंने अब तक केवल साढ़े सत्ताइस लाख रुपये ही जमा किए हैं। कंपनी कर्मी का आरोप है कि बकाया भुगतान मांगने पर खरीदार ने उनके साथ मारपीट की और 12 सितंबर से 11 नवंबर के बीच कई बार जान से मारने की धमकी दी। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी चौखंडी में मारपीट, दुकान का सामान बाहर फेंका : दूसरी घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी की है। यहां कृष्णपाल ने आरोप लगाया कि चार जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके और उनके बेटों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उनकी दुकान का सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर फेज-3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आदित्य प्रताप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें