फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्रह्मपुत्र मार्केट और छिजारसी से पकड़े गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र मार्केट और छिजारसी से पकड़े गए बदमाश
विज्ञापन

-सेक्टर-20 और 63 थाना पुलिस ने की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास और सेक्टर-63 छिजारसी से पुलिस ने गश्त के दौरान दो बदमाश पकड़े हैं। इन बदमाशों में एक के पास से तमंचा कारतूस मिला है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि रविवार को ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर तमंचा, कारतूस व 2500 रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान सेक्टर 27 के राहुल के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। किसी लूट या चोरी की घटना के इरादे से थाना क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-63 थाना पुलिस ने छिजारसी से बाइक सवार संदिग्ध को पकड़ा। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदोई के मुंडेर गांव के अभय उर्फ सोनू के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा के चोटपुर काॅलोनी में किराये पर रह रहा था। आरोपी से मिली बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। अभय के खिलाफ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 12 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें