फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती को ब्लैकमेल करना पड़ गया भारी, कानूनी शिकंजे में आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती को निजी वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने और लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। युवती का आरोप है कि कोविड के दौरान उसकी पहचान रोहित नाम के युवक से सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी जानकारी और अनुमति के बिना कुछ निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब तीन-चार साल बाद आरोपी ने फिर से इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क करना शुरू कर दिया। वह लगातार बातचीत और मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने निजी वीडियो परिवार, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि आरोपी देर रात तक फोन करता है और अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर उसका पीछा करता है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें