फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुबई में फर्म पंजीकरण कराने के नाम पर छह लाख की ठगी

सार

नोएडा में पंजाब के कारोबारी मनमोहन सिंह संधु से दुबई में फर्म पंजीकरण के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने शिकायत पर जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में फर्म पंजीकरण कराने के नाम पर छह लाख की ठगी
विज्ञापन

- पंजाब के कारोबारी के साथ नोएडा में ठगी, मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जालसाजों ने दुबई में फर्म पंजीकरण कराने के नाम पर पंजाब के कारोबारी से छह लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने नोएडा बुलाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जालसाजों का पता नहीं चल रहा है। इस मामले में कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पंजाब समराला के चावा गांव निवासी मनमोहन सिंह संधु कारोबारी हैं। वह दुबई में कारोबार को बढ़ाने व सेटल होने की तैयारी में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने दुबई में फर्म पंजीकरण कराने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। यह विज्ञापन समीर एडवायजरी मैनजेमेंट एजेंसी के नाम पर था। इस एजेंसी का कार्यालय नोएडा में बताया गया था। इस विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर जब उन्होंने बातचीत की तब तनवीर नामक एक शख्स से बात हुई। तनवीर ने इस प्रक्रिया को लेकर सात लाख रुपये का खर्च बताया। उसने 14 जून को दस्तावेज के साथ नोएडा के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर बुलाया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और 21 जून को दोबारा बुलाकर दस्तावेज जमा कराए। इस दौरान जाहिद खान नामक एक शख्स ने छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एक माह तक जब काम नहीं हुआ तब कारोबारी ने संपर्क किया तो मोबाइल नंबर बंद आने लगे। कई दिनों तक जब संपर्क नहीं हुआ तब कारोबारी नोएडा आए तो पता चला कि कंपनी का कार्यालय बंद है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि जालसाजों ने इस तरह से कई लोगों से लाखों की ठगी की है। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में कोतवाली फेज वन में तनवीर व जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें