फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घोघा डेयरी में 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाला कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र शुरू

सार

नई दिल्ली के घोघा डेयरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र कचरे से गैस बनाकर दिल्लीवासियों के लिए गर्व का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को घोघा डेयरी में 100 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति को सत्ता सुख का साधन नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम बताया है। हम इसी दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का सपना विकसित भारत का है और दिल्ली उसका मजबूत हिस्सा बनेगी। यह संयंत्र उसी सेवा भावना का प्रतीक है। दिल्ली देहात में यह पहला अवसर है जब प्रतिदिन 100 टन कूड़े से प्रत्यक्ष गैस का उत्पादन होगा और वितरण भी किया जाएगा। संयंत्र में एक तरफ कूड़ा डालो और दूसरी तरफ से गैस निकालो यह केवल कहानियों में सुना था लेकिन अब प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। वहीं, शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कचरे से गैस निकालना और उसी गैस से गाड़ियां चलाना दिल्लीवासियों के लिए गर्व का विषय है। सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, विधायक राजकरण खत्री आदि भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें