फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने आरोपी को मध्य प्रदेश से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर, मध्यप्रदेश निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज के रूप में हुई है। पीड़िता ने 17 मार्च को कोतवाली फेज-3 पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और उससे पैसे व जेवर भी हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया था। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह और जांच अधिकारी महिला एसआई प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें