फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 8 साल के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। सेक्टरों में लावारिस कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है और लावारिस कुत्ते निवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर-47 स्थित ए ब्लॉक का एक मामला सामने आया है जब कुत्तों का एक झुंड करीब 8 साल के बच्चे के पीछे लग गया और बच्चे को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। बहुत मुश्किल में बच्चे ने कुत्तों से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सेक्टर 47 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजय चौहान ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सेक्टर में 9-10 कुत्तों का एक झुंड बन गया है और आए दिन कुत्ते काटने की घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक बच्चा जा रहा था और तभी कुत्तों का झुंड उसके पीछे लग गया। बच्चा जिधर भागने की कोशिश कर रहा था कुत्तों का झुंड उसके पीछे ही चल रहा था। तभी एक डिलिवरी बॉय आ गया और कुत्तों से बच्चे की जान बचाई। इस संबंध में नोेएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें