फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ के बेटे ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह शादीशुदा है। उसके जेठ के बेटे ने नहाने के दौरान उसकी वीडियो बना ली। इसके अलावा भी कई अन्य अश्लील वीडियो भी आरोपी ने बनाए हैं।
विज्ञापन

आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे की मांग कर रहा है। वीडियो वायरल न करने की बात कहकर आरोपी पूर्व में महिला से लाखों रुपये के गहने ले चुका है। वह लगातार महिला पर पैसे देने का दबाव बना रहा है। महिला ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की थी पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें