फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी जा रहे युवक पर बाइक सवार ने धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा वन चौराहे के पास वारदात, घायल निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित नोएडा वन चौराहे के पास ड्यूटी जा रहे इलेक्ट्रीशियन पर बाइक सवार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से अंबेडकरनगर निवासी हिमांशु मौर्या गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में रहते हैं। वह सेक्टर-62 स्थित गैलेक्सी एंबेसी में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपने कमरे से ड्यूटी पर जा रहे थे। नोएडा वन चौराहे के पास यूकेजी बिल्डिंग के आसपास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार युवक आया। आरोप है कि उसने चलते हुए धारदार हथियार से हिमांशु के शरीर के बगल वाले हिस्से पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें