ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनटीपीसी दादरी में बायोमास कार्य से जुड़े कथित घोटाले में किसान संगठन ने 17 नवंबर को एसपी को शिकायत दी। संगठन ने अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि सुपरवाइजर का गेट पास निरस्त होने के बाद भी आवास खाली नहीं कराया गया। उसकी पत्नी ने नाम बदलकर आरक्षित टेंडरों में हिस्सा लिया। संगठन ने टेंडर आवंटन और जाति प्रमाणपत्रों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।