फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

- हादसे के बीच भाई गर्म तेल से झुलसा, याकूबपुर तिराहे पर देर रात हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के याकूबपुर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद दिया। भीषण हादसे में एक शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे पाल तिराहे के पास फेज-2 निवासी योगेंद्र अपने भाई टीटू, भतीजे कुलदीप, अंकित और पंकज कुमार के साथ खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर का एक डंपर तेज गति से आया। पहले उसने सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर पांचों लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए एक पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, हादसे ने परिवार पर दोहरी मार की है। मृतक योगेंद्र का छोटा भाई टीटू पास में खस्ता-कचौड़ी की रेहड़ी पर काम कर रहा था। दुर्घटना के दौरान अफरा-तफरी में उसके ऊपर कड़ाही में उबलता हुआ तेल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार ने बताया कि योगेंद्र के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां, पत्नी और छोटा भाई हैं। वहीं गौरव की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उसका 10 महीने का बेटा है। एक ही हादसे में परिवार के दो सदस्यों के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें