फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान इस्माइल हत्या: मुठभेड़ में 2 घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा पुलिस ने खेतों में धान की रखवाली कर रहे किसान इस्माइल (55) की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

8 नवंबर की रात रुस्तमपुर गांव के जंगल में बदमाशों ने इस्माइल की हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे इस्राइल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया ने बताया कि रविवार देर रात पुरानी मिर्जापुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी।
गोली लगने से घायल हुए आरोपी राजकुमार और सचिन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अन्य दो आरोपियों कमल और हरेंद्र उर्फ हतेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजकुमार (गेसूपुर भराना, सिकंदराबाद), सचिन (बझेड़ा, कपूरपुर, हापुड़), कमल और हरेंद्र उर्फ हतेंद्र (गेसूपुर, सिकंदराबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड, दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिलें व चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें