फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ <bha>--</bha> तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराकर पलटी, युवक की मौत, अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- नॉलेज पार्क क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, अलीगढ़ से घूमने आए थे दोनों युवक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक ऋषभ (28) की मौत हो गई, जबकि भाजपा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला प्रधान का भतीजा गुरुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ निवासी गुरुदेव (30) अपने दोस्त ऋषभ (28) के साथ शुक्रवार को घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा आया था। दोनों नॉलेज पार्क तीन की तरफ जा रहे थे। गुरुदेव कार चला रहा था, जबकि ऋषभ अगली सीट पर बैठा था। रात करीब 10ः58 बजे कल्चरल होटल के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार की वजह से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के हॉस्टल के छात्र बाहर निकल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां ऋषभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


ग्रेटर नोएडा के निजी कॉलेज से किया था बीटेक
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन देर रात ही ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। दोनों युवकों ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की थी और पुराने मित्र थे। दोनों अक्सर घूमने के लिए ग्रेनो आते रहते थे। ऋषभ तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई गगन भारतीय वायुसेना में हैं और वर्तमान में अंडमान-निकोबार में तैनात हैं। हादसे की सूचना पर वह शनिवार देर शाम घर पहुंचे।


कई बार हो चुका है हादसा
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पोल से टकराने के बाद सड़क पर कई बार घूमती है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां रात के समय अक्सर तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं। कई बार यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के एसीपी राधारमण सिंह का कहना है कि घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें