फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से ने स्कूटीसवार डिलीवरी बॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-वसंतकुंज नार्थ इलाके की घटना, घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक कार समेत फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत कुंज नार्थ इलाके के नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: मणिपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घायल युवक को एम्स लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सोमवार सुबह 6.30 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को नेल्सन मंडेला मार्ग पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त खड़ी मिली। पूछताछ करने पर पता चला पीसीआर कर्मी घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए हैं। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा कर मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जेप्टो कंपनी में काम करता था मृतक
राजकुमार अपनी पत्नी के साथ मुनिरका इलाके में किराए पर रहते थे। वह जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। सोमवार सुबह वह मसूदपुर स्थित जेप्टो स्टोर जाने के लिए स्कूटी लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें