फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारौड़ा को मिले प्रधानाचार्य और 9 लेक्चरर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google.com
विज्ञापन
तावडू। सरकार की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारौड़ा में एक प्रधानाचार्य सहित 9 नये लेक्चरर की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामीण व बच्चे खुश है, जिन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


25 जनवरी 2018 को सरकार की ओर से गांव छारौड़ा के मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया था। उस समय से एक अस्थाई प्रधानाचार्य व एक लेक्चरर के सहारे विद्यालय चल रहा था, जबकि बाकी पद रिक्त पड़े हुए थे। इसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित हो रहीं थी। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान व उप प्रधान इरसाद व नसीम बेगम ने बताया कि विद्यालय का दर्जा बढ़ाने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से लेक्चरर की नियुक्ति नहीं की गई थी।

गणित, विज्ञान, भूगोल आदि विषय के पद रिक्त पड़े थे। स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) की ओर से शिक्षा विभाग से कई बार विद्यालय में लेक्चरर नियुक्ति करने की मांग की गई थी। गांव छारौड़ा मिडिल स्कूल के मुख्याध्यापक कृपाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानाचार्य सहित 9 लेक्चरर की नियुक्ति की गई है। जिनमें से अधिकांश लेक्चरर ने बृहस्पतिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें