फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Thu, 22 Aug 2019 07:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे और हल्की हवाएं चल रही थीं। दोपहर होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


इस बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन सड़कों पर जलजमाव भी हो गया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश ने कोहराम मचा दिया है। बाढ़ और बारिश ने इस साल पूरे देशभर में कई जानें ले लीं।

वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे कई बैराजों को खोलना पड़ा है। ऐसा ही हाल हरियाणा के हथिनीकुंड का भी है। जिससे पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। हालांकि अब यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें