फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं से 12वीं तक अपग्रेड किया गया नांगल मुबारिकपुर स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र के गांवों की बेटियों को अब आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने छात्राओं के ड्रापआउट प्रतिशत को देखते हुए नांगल मुबारिकपुर स्कूल को आठवीं से 12वीं तक अपग्रेड कर दिया है। इसके लिए सामाजिक संगठनों ने साल 2019 में बड़े तौर पर आंदोलन भी चलाया था। स्कूल का दर्जा बढ़ जाने के बाद लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नांगल मुबारिकपुर गांव की आबादी 5000 से अधिक है। यहां पर एक अकेले माध्यमिक विद्यालय में 248 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जबकि प्राथमिक पाठशाला में छात्रों की संख्या एक हजार के आसपास है। पास में कोई स्कूल नहीं होने के कारण अधिकतर अभिभावक अपनी बेटियों को आठवीं के बाद घर पर ही बैठा देते थे। ऐसे में केंद्र सरकार का बेटियों को शिक्षित करने का सपना अधूरा रहा जाता था। 18 जून 2019 को इस स्कूल को अपग्रेड करने की मांग विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा की गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अभिभावक मंसूर अली, हुरमत नंबरदार व ब्लॉक समिति सदस्य आस मोहम्मद ने बताया कि सामाजिक संगठनों की बदौलत स्कूल को 12वीं तक कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हयात खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय नांगल मुबारिकपुर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड कर दिया है। यह बेटियों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे गांव में ही रहकर वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें