-स्कूल प्रशासन बोला-बच्चे खेलते समय गिरा, मारपीट का आरोप बेबुनियाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित लिटिल नर्चर स्कूल स्कूल में प्री-नर्सरी के बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। सेक्टर-150 निवासी प्रभाकर नाथ मिश्र बुलंदशहर स्थित जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर है। उन्होंने अपने साढ़े तीन वर्षीय बेटे अनंत मिश्र की आंख के पास गंभीर चोट लगने पर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्कूल प्रशासन ने मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। पीड़ित छात्र की मां गरिमा मिश्र के मुताबिक वह रोज की तरह गुरुवार करीब 12:30 बजे बेटे को लेने चाई-4 स्थित स्कूल पहुंचीं। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने काफी देर तक बच्चे को बाहर भेजने में हीलाहवाली की। बाद में जब उन्हें अंदर बुलाया गया तो छात्र की आंख के पास गहरी चोट दिखी। चोट के बारे में पूछने पर स्टॉफ ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सूचना मिलने पर प्रभाकर नाथ मिश्र भी स्कूल पहुंचे और बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
परिजन को संदेह है कि कक्षा के शिक्षक की ओर से बच्चे के साथ मारपीट की गई हो सकती है। स्पष्ट जानकारी मांगने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराए, जो फुटेज दिखाए गए उनमें छेड़छाड़ होने की आशंका है। उधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चे आपस में खेलते समय गिर गया था। जिससे चोट लगी है। मारपीट के आरोप बेबुनियाद है।