नगर पालिका परिषद में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। पालिका परिषद की टीम को सम्मानित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 रैंकिंग कार्यक्रम में पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर 86 रैंक, राज्य स्तर पर 30 रैंक तथा 50 हजार से 3 लाख तक की जनसंख्या में 6 रैंक प्राप्त की है। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता और चेयरमैन गीता पंडित ने सभी एसबीएम टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर मेरठ मंडल डिविजनल कुणाल किशोर, डॉ रविंद्र कुमार, विपिन रुहेला, सोहराब, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह राठौड़, राघवेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, रामप्रवेश, विजेंद्र सिंह, सुधीर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।