फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बकाया नहीं जमा करने पर साया सीमेंटेशन का मॉल सील

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के निर्देश में चार प्रमुख बिल्डरों के कार्यालय एवं परियोज
विज्ञापन
- तीन दिन में चार बिल्डरों के कार्यालय सील,जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की आरसी पर की कार्रवाई, बैंक खाते व संपत्ति भी होगी कुर्क
विज्ञापन

38.77 करोड़ बकाया है चारों बिल्डर पर
400 करोड़ बकाया है दादरी तहसील के बिल्डरों पर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने पिछले तीन दिन के अंदर बकाया नहीं देने वाले चार बिल्डरों का कार्यालय व प्रोजेक्ट सील कर दिया है। यूपी रेरा की आरसी पर खरीदारों का पैसा नहीं देने पर कार्रवाई हुई हैं। बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने नोएडा के सेक्टर-129 स्थित साया सीमेंटेशन लिमिटेड का माॅल सील कर दिया है। माॅल के अंदर ही बिल्डर के कार्यालय संचालित थे। साया बिल्डर पर यूपी रेरा का 6.87 करोड़ रुपये बकाया है। अफसरों का कहना है कि बिल्डरों को बकाया धनराशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूपी रेरा की आरसी पर बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। दादरी तहसील में बिल्डरों पर करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। जो खरीदारों को लौटाना है लेकिन सख्ती के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहे है। अब दादरी तहसील ने बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इससे पहले बुधवार को सेक्टर-63 में महागुन इंडिया का मुख्य कार्यालय सील किया गया है। महागुन इंडिया पर यूपी रेरा की आरसी का 13 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट में दो बकायेदार बिल्डरों पर कार्रवाई की गई। यहां एलिगेंट इंफ्राकॉन बिल्डर पर 11.84 करोड़ बकाया होने पर कार्यालय सील किया गया है और गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन के दो कार्यालय सीलए किए गए। बिल्डर पर आरसी का 7.06 करोड़ बकाया है। फसरों ने बताया कि बकाया नहीं देने वाले बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज करने के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। ताकि खरीदारों का पैसा वसूला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डरों को तत्काल बकाया धनराशि जमा करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल्डरों का कार्यालय सील करने के साथ ही संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। - अभिनेंद्र सिंह, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें