फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नानकेश्वर महादेव मंदिर में सावन मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के पहले दिन मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ, पुलिस अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। स्थानीय नानकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार से वार्षिक सावन मेले का शुभारंभ हो गया। सुबह मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। यजमानों ने आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले की शुरुआत की। हालांकि, सुबह से हो रही बारिश के कारण पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई लेकिन शाम ढलते-ढलते मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।
मेले का औपचारिक शुभारंभ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। नानकेश्वर महादेव मंदिर में गौतमबुद्ध नगर के अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सावन माह की आगामी शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक करने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा एवं सहायता के लिए सेवादारों की टीम तैनात की गई है, और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


200 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी बल की तैनाती
शिवरात्रि मेले को ध्यान में रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजीव सिसौदिया ने शुक्रवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों व अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के माध्यम से 24 घंटे पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें