फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से कूदने की धमकी दे रही महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी मंजिल से कूदने की धमकी दे रही महिला को बचाया
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित जनता फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही महिला को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया। घर का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीआरवी-1852 पर तैनात कमांडर बुद्ध प्रकाश त्यागी, सब कमांडर बिजेंद्र और पायलट बलवान सिंह को शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि सेक्टर-73 स्थित जनता फ्लैट की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट के छज्जे पर खड़ी एक महिला घर का सामान नीचे फेंक रही है। महिला ने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। नीचे खड़े लोगों को ऊपर से कूदने की धमकी दे रही थी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से महिला के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर उसे छज्जे से हटाया। इसके बाद महिला के पति को जानकारी दी गई। महिला ने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें