संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। असंध रोड पर दत्ता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कथा को सुना। इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
पंडित भागवत शर्मा ने कहा कि कथा में सभी को सत्य की राह पर चलकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को बुजुर्गों का सम्मान और सत्कार करने के लिए प्रेरित किया। जिससे उनका कल्याण हो सके। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।