समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव में बुधवार रात कॉलेज के फीडर की दो-तीन जगहों से थिम्बल टूट गई। वहीं तीन जगह केवल बॉक्स धमाके के साथ फट गया। जिससे कॉलेज व ढाबे की बिजली गुल हो गई। जिसे 18 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
समालखा के 220 केवी पावर हाउस से एक कॉलेज फीडर की सप्लाई पट्टीकल्याणा गांव में कॉलेज के अलावा ढाबे पर की जा रही है। बिजली निगम के जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज फीडर कि दो-तीन जगह से थिंबल टूटने व तीन जगहों से केवल बॉक्स फटने के कारण समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि दो केवल बॉक्स ठीक कर दिए गए हैं जबकि तीसरे बॉक्स को ठीक करने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई है। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।