फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरा सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
हड़ताल में भाग लेते कर्मचारी।
विज्ञापन
-सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा तैयार, आज से दो दिवसीय महापड़ाव व प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन से जुड़े पालिका परिषद और नगर निगम के कर्मचारी 24 और 25 मई को नरवाना में आयोजित दो दिवसीय महापड़ाव और प्रदर्शन में भाग लेंगे।
नूंह ब्लॉक पर धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव जयकुमार दहिया, नगर पालिका प्रधान सुभाष बागड़ी, रोडवेज यूनियन के सचिव जयसिंह चौहान, बिजली यूनियन प्रधान योगराज दीक्षित तथा सिंचाई विभाग के इललियाश खान ने कहा कि ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं समान हैं और सरकार को नगर निगम कर्मचारियों के साथ हुए समझौते का लाभ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भी देना चाहिए।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देकर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो सभी सरकारी और अर्धसरकारी यूनियनें संयुक्त आंदोलन करने को मजबूर होंगी। धरने को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव विनोद कुमार, जिला प्रधान नानकचंद, जिला सचिव मिथुन और जग्गा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार स्थायी नियुक्ति, 26 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करना, महंगाई भत्ते से वेतन जोड़ना, समय पर वेतन भुगतान, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये सहायता राशि, नए कर्मचारियों की भर्ती, ईपीएफ-ईएसआई सीमा बढ़ाना तथा डोर-टू-डोर कर्मचारियों को विभाग के पेरोल पर लेने जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें