फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नांगल मुबारिकपुर गांव के आरटीआई कार्यकर्ता डॉक्टर जुबेर पर सरपंच व अन्य ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उन पर फायरिंग की गई जिसमें वह बाल-बाल बचे। उन्होंने पुलिस में मनरेगा के कार्य की शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता डॉक्टर जुबेर ने गांव नांगल मुबारिकपुर में मनरेगा के कार्य को जेसीबी से करवाने वाले सरपंच की शिकायत फोन पर शनिवार रात्रि 11 बजे फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार की थी। इसके बाद एसडीएम ने फिरोजपुर झिरका के डीएसपी को फोन करके मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दबिश देने के आदेश दिए। वहां पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार दल बल के साथ पहुंचे। लेकिन पुलिस अधिकारी उन्हें पकड़ने की बजाय छोड़ दिये। सरपंच की शिकायत करने वाले जुबेर को मौके पर बुलाया और पूरा मामला समझा। इस दौरान सरपंच व अन्य ने उसे डराया धमकाया लेकिन पुलिस अधिकारी ने कुछ नहीं किया। पुलिस की गाड़ी स्टार्ट होते ही सरपंच गुट के अजरू व दिलदार उर्फ बिल्ला ने आरटीआई कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी। जानलेवा हमला किया तथा जेब से 2000 रुपए छीन लिये।
डॉक्टर जुबेर ने कहा कि अवैध खनन और जेसीबी से मनरेगा में कार्य करने वाले सरपंच के काले कारनामे को सिलसिलेवार उजागर कर रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच ने पंचायत में करीब 40 लाख रुपये का घोटाला किया है। कई रास्ते सरपंच ने दो से तीन बार बने दिखाकर सरकारी धन का गबन किया है। डीएसपी व नगीना के थाना प्रभारी को भी फोन पर शिकायत की तथा नूंह जिला उपायुक्त शक्ति सिंह को भी फोन लगाया। सभी अधिकारियों ने मुझे भरोसा दिलाया कि सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगीना पुलिस थाना के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें एसएचओ ने मौके पर पुलिस बल के साथ भेजा था। वहां ट्रैक्टर और जेसीबी मिट्टी भर रहे थे, खनन नहीं हो रहा था। उसके बाद वे वहां से चल दिए और फिर डॉक्टर जुबेर पर हमला हुआ। जिसकी शिकायत उसने फोन पर दी। बताया कि वे बलई से 1 बजे दोबारा नांगल मुबारिकपुर पहुंचे लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता की तरफ से मिली है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए नगीना के थाना प्रभारी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें