रविवार को नोएडा से अलीगढ़ जा रहे एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और धर्म विरोधी गालियां देने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसकी मुस्लिम पहचान की वजह से उसके साथ यह घटना घटी है। वहां पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला लूटपाट का है। यहां तक की बुजुर्ग ने पुलिस में इसकी शिकायत भी नहीं किया है खुद पुलिस ने बुजुर्ग से संपर्क किया है।