फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड के आरोपी सचिन गुर्जर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जारचा कोतवाली पुलिस गुरुवार को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस
- सैंथली गांव में दिवाली पर नाली के विवाद में ताऊ-भतीजा की गोली मारकर हुई थी हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सैंथली गांव में ताऊ-भतीजा की गोली मारकर हत्या के मामले अलीगढ़ से गिरफ्तार गांव आनन्दपुर के सचिन गुर्जर को (33) को जारचा कोतवाल पुलिस ने शुक्रवार को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गुरुवार को अलीगढ़ के घंटाघर के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पर अलीगढ़ में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अलीगढ़ के पिसावा थाने में आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज मिले हैंं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ थाना एंटी पॉवर थेप्ट मेंं मुकदमा दर्ज मिला है। पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने अवैध तमंचा कब, किससे और कितने रुपये में खरीदा था।
आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में लगाई अर्जीः
पुलिस की ओर से सरेंडर करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेने शुक्रवार को संबंधित अदालतों में रिमांड संबंधी अर्जी लगाई गई गई है। पुलिस की ओर से आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल अवैध हथियार के साथ थार कार की बरामदगी कराई जाएगी। जिससे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा सके। ऐसा नहीं होने पर आरोपी पुनः जमानत पर बाहर आ सकते हैं। पूर्व में उन्हें सरेंडर करने के बाद कोर्ट से बाहर आकर वारदात को अंजाम देने का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में वांछित प्रिंस के भाई को अब तक नहीं पकड़ पाई है पुलिस :
सैथली गांव में दिवाली के दिन 20 अक्तूबर की सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के ही प्रिंस भाटी ने अपने साथी भाई जितेंद्र भाटी, जारचा के बॉबी तोगंड, सचिन गुर्जर और सादुल्लापुर गांव मनोज नागर आदि के साथ मिलकर सीआईएसएफ से सेवानिवृत दारोगा अजय पाल भाटी (55) व उनके भतीजे दीपांशु भाटी (21) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग में दो पड़ोसी गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस मामले में निखिल बरहेला , प्रिंस भाटी, मनोज नागर, सचिन गुर्जर और बॉबी तोंगड़ उर्फ पहलवान को रिमांड पर लेगी। मामले में जितेंद्र भाटी अब भी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें