फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर को लेकर संजय सिंह ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - एसआईआर के नाम पर विपक्षी वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश
विज्ञापन

अमर उजाला
नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एनडीए की जीत पर पहले ही मुहर लगा दी है जिससे लोकतंत्र की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन

यह पूरा अभियान भाजपा के इशारे पर चलाया गया। एसआईआर के नाम पर विपक्षी वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश की गई है। विपक्ष चाहे जितनी मेहनत कर ले चुनाव आयोग ने पहले ही एनडीए प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है। अंतिम वोटर लिस्ट में पांच लाख फर्जी वोट दर्ज हैं जिनमें एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह एक समान विवरण के साथ मौजूद है। हरियाणा और दिल्ली में कुछ हजार वोटों से चुनाव नतीजे बदल गए थे। ऐसे में बिहार में यह फर्जीवाड़ा लोकतंत्र पर हमला है। संजय सिंह ने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर इस मुद्दे पर लड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें