फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संतकबीरनगर के संजय ने वाराणसी के सूरज को दिखाया आसमान

Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
द्वाबा महोत्सव में पहलवानों का हाथ मिलवाते बृजभूषण शरण सिंह-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। द्वाबा महोत्सव का तीसरा दिन पहलवानों के नाम रहा। अयोध्या, हरियाणा, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर, संतकबीरनगर आदि स्थानों से आए पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। संतकबीरनगर के संजय ने वाराणसी के सूरज को आसमान दिखाकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। उसके बाद हैंसर बाजार के संजय यादव ने सूरज वाराणसी को, आदित्य गोरखपुर ने आनंद बडगो, शुभम मोहद्दीपुर ने अमन बड़गो को पटकनी दी। ऋषभ ने विकास को आसमान दिखाया। इसके साथ ही शैलेश गोरखपुर, सुदर्शन हैंसर, सागर बलिया ने भी कुश्ती में भाग लिया। कुल 105 जोड़ पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। जिन पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा, उनमें जीत-हार का निर्णय पॉइंट के आधार किया गया।
संचालन उमेश राय ने किया। मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती एक कला है। हमारे पूर्वज इस कला के माध्यम से देश-विदेश के अच्छे-अच्छे पहलवानों को हरा चुके हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश राय, नीलमणि, सूरज राय, गणेश पांडेय, राजन राय, नितेश राय, अखिलेश पाठक, पीयूष पाठक, लक्ष्मी नारायण दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

द्वाबा महोत्सव में पहलवानों का हाथ मिलवाते बृजभूषण शरण सिंह-संवाद

द्वाबा महोत्सव में पहलवानों का हाथ मिलवाते बृजभूषण शरण सिंह-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें