फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई व्यवस्था चरमराई, लोगों ने जताई नाराजगी

Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन रमन त्यागी के साथ आजाद नगर का प्रतिनि​धिमंडल। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आजाद नगर के लोगों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन रमन त्यागी से उनके कार्यालय में मिला और क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में कई दिनों से सफाई नहीं की गई है। गलियों में पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे वातावरण में दुर्गंध फैल रही है।
लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कई दिनों से इलाके में नहीं आए। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब छठ पूजा का पर्व नजदीक है, लेकिन इसके बावजूद पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर कोई सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया। श्रद्धालुओं को पूजा के लिए असुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर तुरंत सफाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन त्यागी ने लोगों की बात ध्यान से सुनी और कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से नगर निगम की व्यवस्थाएं पूरी तरह से डगमगा गई हैं। सफाई व्यवस्था, सड़कें सब बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि त्योहारों के समय भी लोगों को गंदगी और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, गलियों से पानी की निकासी कराने और यमुना घाटों की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें