फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी की सांची ने एमपी की आराध्या को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए 81 मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय में चल रही चौथी राष्ट्रीय बालक व बालिका सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन 81 मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में 40-43 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की सांची शर्मा ने मध्य प्रदेश की आराध्या बांसकर को 5-0 अंक से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं 30-33 किग्रा भार वर्ग में यूपी की नंदनी कुमारी को हिमाचल प्रदेश की हितेश नाहर ने पहले राउंड में हरा दिया। जबकि बालक वर्ग में 40-43 किग्रा भार वर्ग में बिहार के मनीष कुमार ने यूपी के आदित्य राजभार को पहले राउंड में ही पराजित किया। शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में मुकाबले खेले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग के अन्य मुकाबलों में पंजाब की सिवा यजहीनी ने महाराष्ट्र की सिद्दी नमने को तीसरे राउंड, तेलंगाना की चिंतकिंडी शिवा ने हरियाणा की गरिमा को दूसरे राउंड, तमिलनाडु की एस मंंथरा ने उत्तराखंड की दिक्षा को पहले राउंड, अरुणाचल प्रदेश की रेनूमा ने दिल्ली की प्राप्ति को 3-2, पंजाब की कंचन ने राजस्थान की लविष्का चौधरी को 5-0, सिक्किम की मान्यता ने उत्तराखंड की पीहू को 5-0, मणिपुर की नोमी कोम ने आंध्र प्रदेश की महीथा पंकू को 4-1, चंडीगढ़ की मयरा ने मध्य प्रदेश की वंशिका प्रजापति को पहले राउंड, गोवा की लाव्या पटेल ने बिहार की खुशबू कुमारी को 5-0, ओडिशा की झराणा ने सिक्किम की समृद्धि शर्मा को पहले राउंड हरा दिया।
विज्ञापन

इसी तरह तमिलनाडु की यू सुभीक्षा ने केरल की फातिमा को दूसरे राउंड, महाराष्ट्र की इशिका ने गुजरात की पूर्वी को दूसरे राउंड, राजस्थान की निकिता पांडे ने झारखंड के प्रीति कुमारी प्रधान को 5-0 को हराया। एसपीएसबी की एकमप्रीत कौर ने नागालैंड की मेर्सी को वॉकओवर में पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में पंजाब के अजय पाल ने हरियाणा के दीपांशु को 5-0, मणिपुर के निंगथौखोंगजाम ने महाराष्ट्र के अलकन को 4-1, तमिलनाडु के एस श्याम ने केरल के श्रीनिवास राव को 5-0, राजस्थान के अनीराज चौधरी ने सिक्कम के केशव को तीसरे राउंड, तमिलनाडु के मसचोरी ने लद्दाख के तंवीर खान को 4-1, पंजाब के यश कुमार ने मध्य प्रदेश के दियांश को 4-1 से पराजित किया। उत्तराखंड के प्रथम चंद ने आंध्र प्रदेश के सुशांत कुमार को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने किया वॉकओवर
प्रतियोगिता में एसपीएबी के मोल्ली, केरल के लुकास लीयो के सामने वॉकओवर कर गए। वहीं, ओडिशा के देवदत्त नायक, एसपीएसबी के आदित्य रुद्र प्रताप, आंध्र प्रदेश के युवराज, ओरिशा के सूर्याजीत दास, असम के गौतम, दिल्ली के वैभव, एसपीएसबी के कोनडा गौतम ने वॉकओवर किया। निर्णायकों की ओर से विपक्षी खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें