फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान योजना : भाजपा के महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास जमकर की नारेबाजी, हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला सम्मान योजना पर आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर गईं। फिरोजशाह रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के समीप महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा, श्याम बाला, प्रियल भारद्वाज सहित अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई, जहां उन्हें चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान ऋचा पांडेय ने कहा कि दिल्ली सरकार की पोल खुल गई है। पंजाब चुनाव में इसी तरह महिलाओं से आप ने वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। अब ऐसी ही योजना दिल्ली की महिलाओं के बीच गुमराह करने के लिए लाई गई है। आप सरकार ने दिल्ली की महिलाओं से धोखा किया है। जगह-जगह शिविर लगाकर आधार व वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर बड़े फर्जीवाड़े की साजिश की गई है। 2100 की घोषणा सिर्फ चुनावी जुमला है और हर वादे की तरह यह भी एक छलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली के लोगों के साथ धोखा नहीं किया है, बल्कि उन्होंने इससे पहले पंजाब में भी महिलाओं को धोखा दिया है। केजरीवाल बताएं कि पंजाब की महिलाओं को पैसा कब मिलेगा। भाजपा पार्षद शिखा राय ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को सिर्फ बहलाकर चुनावी रोटियां सेंकने का काम केजरीवाल ने 10 वर्षों में किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें