ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जेल से रिहाई होने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सपा जिला कार्यालय के अलावा सूरजपुर, बेगमपुर, दादरी, बिलासपुर, जहाँगीरपुर, जेवर, दनकौर आदि स्थानों पर मिठाई बांटी गई।
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि आजम खां की बढ़ती लोकप्रियता और कद से घबराकर भाजपा ने झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाया था। आखिरकार सत्य की जीत हुई। कोर्ट पर पार्टी को पूरा भरोसा था। प्रदेश सरकार राजनैतिक द्वेष की भावना से कम कर रही है। यहां एक और भाजपा के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं, वहीं आजम खान जैसे ईमानदार नेता पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मौके पर मेहंदी हसन, अकबर खान, अनीस अहमद, चौधरी हसरूद्दीन, अब्दुल हमीद, यूनुस खां, नदीम सलमानी, देवेन्द्र वर्मा, गजेंद्र यादव, कपिल ननका समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो