फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस पैंथर्स की जीत में चमके अर्जुन मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर के लीजेंड क्रिकेट ग्राउंड में 100 बॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच ईएसक्यू-11 और पुलिस पैंथर्स के बीच खेला गया। मैच में पुलिस पैंथर्स की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईएसक्यू-11 की टीम सात विकेट पर 137 रन बना सकी। बिश्वास ने 44 रन और सुरजीत ने 32 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के गेंदबाज शुभम ने दो और विशाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में पुलिस पैंथर्स की टीम ने 67 गेंदों में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन मलिक ने 33 गेंदाें पर 89 रन और विशाल ने 28 रन की पारी खेली। अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें